फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog prevailed at night, cold wave caused chill during the day

Shamli News: रात में छाया कोहरा, दिन में शीतलहर से ठिठुरन बनी

Thu, 19 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed at night, cold wave caused chill during the day
शामली। जिले में रात को कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने के साथ शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 208 रहा।
विज्ञापन

मौसम में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण रात को वाहनों की गति धीमी रही। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हुई। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह दस बजे के बाद शीतलहर चलनी शुरू हुई। शाम तक ठंडी हवा चलती रही। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से धूप बेअसर रही, जिस कारण मौसम में ठिठुरन बनी रही। लोग ठंड से राहत पाने के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। जिले के तापमान की पिछले 24 घंटे में स्थिति देखें तो पिछले दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ देर रात में कोहरा व ठंड होने के आसार है। वर्षा की अभी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed