फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog in the morning, drizzling throughout the day, life disrupted

Shamli News: सुबह कोहरा, दिनभर बूंदाबांदी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 29 Jan 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, drizzling throughout the day, life disrupted
- सड़कों पर फैली कीचड़, पैदल चलना भी हुआ दूभर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनवरी माह के जाते-जाते मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली और जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह वातावरण में कोहरा छाया रहा। दोपहर से शाम तक बूंदाबांदी के साथ 11 घंटे किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। जिसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। सोमवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
सर्द मौसम के बीच रविवार सुबह कोहरे के साथ दिन चढ़ते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब साढ़े 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और शाम तक होती रही। घरों से जरूरी कार्यों से बाहर निकले लोग हल्की बूंदाबांदी में भीग गए। बारिश से शहर में कई सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कीचड़ के चलते बाजारों में पैदल चलना भी दूभर हो गया। हालांकि साप्ताहिक अवकाश के चलते शहर के बाजार बंद रहे। जिसके चलते कम ही संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक सोमवार को भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति ठप रहने से बढ़ी परेशानी
बूंदाबांदी शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। रेलपार, सिटी फीडर पर लाइन में फाल्ट के चलते घंटों तक बिजली नहीं आई। सिटी बिजलीघर की लाइन में आया फाल्ट विद्युत विभाग के कर्मचारी देर शाम तक नहीं तलाश कर पाए। जिससे बाजारों में अंधेरा पसरा रहा। इसके अलावा कई गांवों की आपूर्ति भी ठप हो गई। शाम होते ही ये गांव अंधेरे में डूब गए। अवर अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि फाल्ट ढूंढने के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गेहूं को फायदा, सरसों व आलू को नुकसान
भैंसवाल निवासी किसान व जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार व बधेव के किसान अक्षय का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। लेकिन सरसों और आलू की फसल को इस बारिश से नुकसान होने की संभावना है। यदि ओलावृष्टि होती है तो गेहूं की फसल भी प्रभावित होगी।

बाजारों में पसरा सन्नाटा
झिंझाना। कस्बे में दोपहर से शाम तक हुई बूंदाबांदी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते कस्बे के बाजार सूने पड़े रहे। दुकानदार भी मायूस बैठे रहे। किसान राजपाल सिंह का कहना है कि इस समय बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान है। जितनी अधिक ठंड होगी, गेहूं की पैदावार उतनी ही अच्छी होगी।


बूंदाबांदी ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, लोग परेशान
कैराना। सर्दी के मौसम में सुबह से ही बूंदाबांदी के साथ हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिन से चटक धूप से लोगों को सर्दी में काफी हद तक राहत मिल रही थी। रविवार को फिर से मौसम बिगड़ गया। जिसके चलते आकाश में बादल घिरे रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके साथ ही सुबह से ही दिनभर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। घरों से बाहर निकलने के दौरान लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा। वाहन चालक भी अपने वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों से गुजरे। लोग अलाव पर हाथ तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed