फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog in Shamli in the morning, sunshine in the afternoon

सुबह रहा कोहरा, दोपहर को खिली धूप

Wed, 02 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fog in Shamli in the morning, sunshine in the afternoon
शामली में सुबह कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
सुबह रहा कोहरा, दोपहर को खिली धूप
विज्ञापन

शामली। मंगलवार सुबह घना कोहरा आसमान में छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। वाहनों को लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। दोपहर बाद चटक धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 19 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

सोमवार रात शुरू हुआ कोहरा मंगलवार को सुबह 11 बजे तक जारी रहा। दोपहर बारह बजे के बाद चटक धूप निकली तो सर्दी से कुछ राहत मिली। 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले तीन दिन धूप निकलने से मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में तीन से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी होगी। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी। दो फरवरी से फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चार फरवरी तक मौसम खराब होने अनुमान है। बूंदाबांदी के साथ ओला पड़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed