फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog affected by life

कोहरे की मार से जनजीवन प्रभावित

Sat, 11 Nov 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 11 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fog affected by life
fog - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बढ़ती ठंड और कोहरे की मार के कारण जनजीवन ठहर गया है। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल गए। उधर, कोहरे के कारण कई ट्रेनें घंटों लेट पहुंची, जिससे मुसाफिरों को           काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन भी रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू हुआ आकाश में बादल व कोहरा शनिवार को पांचवें दिन भी छाया रहा। सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाए रहने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। बढ़ती ठंड में बच्चे सुबह के गरम कपड़ों में लिपटे हुए स्कूल पहुंचे। कोहरे के कारण सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 51914 का शामली पहुंचने का समय 4.52 का है, यह पैसेंजर ट्रेन 6.26 बजे पहुंची। 
विज्ञापन


सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74022 का शामली आने का समय सुबह 5.40 बजे का है। यह पैैैसेंजर ट्रेन सुबह छह बजे आई है। दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय सुबह 6.30 बजे है। यह पैसेंजर सुबह 7.10 बजे पहुंची। उसके बाद शामली से दिल्ली से रवाना हुई। सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पैसेजर ट्रेन दोपहर 11.30 बजे पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह नौ बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे पहुंची। शामली से दिल्ली जाने वाली सीएनजी पैसेंजर ट्रेन स्थगित रही। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर लाल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 10.50 बजे है।


यह पैसेंजर ट्रेन साढ़े बारह बजे के बाद पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय दोपहर 12 बजे का यह है। यंह पैसेजर ट्रेन एक बजे पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने से यात्री शामली रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह का कहना है कि जल्द ही कोहरा का असर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed