फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flower showers on Mars Kalash Yatra

मंगल कलश यात्रा पर फूलों की बारिश

Mon, 18 Nov 2019 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Flower showers on Mars Kalash Yatra
शामली कलश यात्रा में भाग लेती जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी व श्रद्वालू - फोटो : SHAMLI
मंगल कलश यात्रा पर फूलों की बारिश
विज्ञापन

शामली। गुजरात से आए 108 युवा संत सुमित कृष्ण ठाकुर ने श्रीमद्भागवत कथा अमृत वर्षा करते हुए कहा कि मंगल कलश धर्म का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीव का मंगल और मोक्ष को प्रदान करने वाली है। पहले दिन मंगल कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ शहर में धूमधाम से निकाली गई। जगह- जगह मंगल कलश यात्रा का व्यापारियों ने फूल बरसा कर स्वागत किया गया।

रविवार को शहर के हनुमान धाम पर श्यामा श्याम परिवार की ओर से मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने किया। हनुमान धाम से प्रारंभ होकर मंगल कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ साथ हनुमान रोड, स्टेट बैंक, अग्रसेन पार्क शिव मूर्ति, रेलवे रोड तालाब रोड से मंडी मार्शगंज, जवाहर गंज होते हुए हनुमान धाम पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में बैंड बाजे कथा आयोजक सिर पर भागवत कथा और 108 महिलाएं मंगल कलश सिर पर रखकर चल रही थी। गुजरात से आए भागवत कथा व्यास युवा संत सुमित कृष्ण ठाकुर रथ में विराजमान रहे। कलश यात्रा का व्यापारियों- दुकानदारों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया। हनुमान धाम स्थित कथा स्थल पर कलश स्थापित किए गए। हनुमान धाम पर रविवार दोपहर दो बजे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कथा आयोजकों द्वारा पटका ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर किया गया। कथा व्यास युवा संत सुमित कृष्ण ठाकुर ने कहा कि मंगल कलश धर्म का प्रतीक है। श्रीमद्भागवत कथा जीव का मंगल करने वाली और मोक्ष प्रदान करने वाली है, जो इसको भाव पूर्वक सुनता है, उसका कल्याण होना अनिवार्य है। इस अवसर पर इंद्रसेन संगल रश्मि गर्ग, महेश, अरुण गुप्ता, रोबिन गर्ग, मनु धीमान, नरेंद्र धीमान, संजय गोयल, प्रदीप गर्ग, गौरव सैनी, राजकुमार तायल, अशोक गोयल, संजय ऐरन, सचिन मित्तल और आदि सभी मौजूद रहे।

शामली कलश यात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु।

शामली कलश यात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed