{"_id":"65aede806f94d42085083604","slug":"flower-sellers-broke-records-flowers-sold-up-to-rs-200-per-kg-shamli-news-c-26-1-smrt1049-15361-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फूल बेचने वालों ने तोड़े रिकाॅर्ड, 200 रुपये किलो तक बिके फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फूल बेचने वालों ने तोड़े रिकाॅर्ड, 200 रुपये किलो तक बिके फूल
Tue, 23 Jan 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
शामली में फूलो की खरीदारी करते लोग
शामली। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिरों से लेकर घरों, दुकानों और अन्य स्थानों पर दिनभर आयोजन होते रहे। ऐसे में फूल कारोबार को भी पंख लग गए। मांग के साथ ही फूलों पर महंगाई हावी हो गई। 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाले फूल 200 रुपये किलो तक बिक गए। विक्रेताओं का कहना है। कि ऐसा समय कभी नहीं आया। फूल बिकने में पिछले सारे रिकार्ड टूट गए।
शहर के मैन रोड पर फूलों की कई दुकानें हैं। सभी दुकानों पर सुबह से ही फूल माला और फूल खरीदने के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। फूल व्यापारियों का कहना है कि सर्दी पड़ने के कारण एक तो फूलों की पैदावार कम हो रही है। जिस कारण फूलों पर महंगाई बढ़ गई। फूल विक्रेता देवेंद्र ने बताया कि इससे पहले वह पूरा दिन में केवल एक क्विंटल ही फूल बेेच पाता था, लेकिन आज उसने तीन गुणा ज्यादा फूल बेचे। ऐसा समय अब से पहले कभी नहीं आया। सोनू विक्रेता का कहना है कि रविवार तक फूल 120 रुपये किलो तक ही बिक रहे थे, लेकिन सोमवार को मांग इतनी बढ़ गई कि दाम बढ़कर 200 रुपये तक पहुंच गए। उसने सुबह से 12 बजे तक 6 क्विंटल फूल बेच दिए। कहा कि इतना फूल कभी दीपावली पर भी नहीं बिकता। फूल विक्रेता नीरज ने बताया कि यह दिन उसके लिए दीपावली से भी अच्छा रहा। उसने दो दिन में 16 क्विंटल फूल बेच दिए। उसने बताया कि उसने राम का दिन होने के कारण जायज मुनाफा कमाया है। उसने केवल 120 रुपये किलो ही फूल बेचे हैं। उसके जीवन में ऐसा पहली बार हुआ है।