फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flouting traffic rules, endangering lives.

Shamli News: यातायात नियमाें की कर रहे अनदेखी, खतरे में डाल रहे जिंदगी

Sat, 11 Jul 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Flouting traffic rules, endangering lives.
शहर के ​​​हनुमान रोड पर मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाता युवक। संवाद
शामली। शहर में मोबाइल फोन को कान के नीचे दबाकर बाइकों को सड़कों पर दौड़ाकर चालक जहां यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, वहीं अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। यहां तक कि पुलिस के सामने से चालक मोबाइल पर बात करते वाहन को दौड़ाते हुए निकल जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के शिव चौक पर बाइक सवार युवक मोबाइल फोन को कान के नीचे लगाकर बात करते हुए नजर आया। उसे रोकने-टोकने वाला कोई नहीं मिला। धीमानपुरा में बुलेट बाइक पर जा रहा व्यक्ति एक हाथ से फोन को कान पर लगाकर बात कर रहा था जबकि दूसरे हाथ से स्टेयरिंग संभाले हुए था।
विज्ञापन

भिक्की मोड़ के पास बाइक सवार युवक कान पर मोबाइल फोन दबाकर बात करते हुए सड़क पर जाते हुए दिखाई दिया।
इसी तरह हनुमान रोड पर बाइक सवार दो युवक जाते हुए नजर आए। बाइक चला रहा युवक मोबाइल फोन को कान पर लगाकर बात कर रहा था।
चौराहों पर पुलिसकर्मी भी खड़े हुए केवल तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी इन्हें रोकने-टोकने की जरूरत नहीं समझी।

शहर के हनुमान रोड पर मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाता युवक। संवाद

शहर के हनुमान रोड पर मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed