फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Floods snatch away farmers' land, 730 bighas of farmland washed away to Haryana

Shamli News: बाढ़ ने छीनी किसानों की जमीन, 730 बीघा खेत हरियाणा की ओर बहे

Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Floods snatch away farmers' land, 730 bighas of farmland washed away to Haryana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। इस बार यमुना में आई बाढ़ ने न केवल किसानों की फसलें उजाड़ दीं, बल्कि उनकी जमीन की पहचान पर भी संकट खड़ा कर दिया है। प्रशासन के सर्वे के अनुसार, कैराना और चौसाना क्षेत्र की करीब 730 बीघा भूमि हरियाणा की सीमा में खिसक गई। ऐसे में आशंका है कि एक बार फिर यूपी-हरियाणा सीमा विवाद खड़ा हो सकता है। यमुना का जलस्तर घटने के बाद सीमांकन का कार्य शुरू किया जाएगा।
करीब 15 दिन पहले हथिनी कुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी 232 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान से ऊपर था। बाढ़ के कारण मोहम्मदपुर राई खादर क्षेत्र की 70 बीघा जमीन यमुना में समा गई। गांव के पूर्व प्रधान यूसुफ की 7 बीघा, नूर मोहम्मद की 6 बीघा, शहजाद की 4 बीघा, नफीस की 4 बीघा और नूरा की 5 बीघा भूमि पर खड़ी फसल पूरी तरह बह गई। तहसीलदार अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके की जांच में खसरा नंबर तक गायब मिले। भड़ी मुस्तफाबाद और कुंडा में 150 बीघा जमीन प्रभावित : इन गांवों के नाजिम राणा, आरिफ, रमजानी, अलीहसन, खलील, नूरहसन और पूर्व प्रधान खलील सहित कई किसानों की करीब 150 बीघा जमीन या तो पानी में बह गई या हरियाणा सीमा में खिसक गई।
विज्ञापन

नाई नगला में 300 बीघा खेत सीमा पार : महिपाल, शुभम, सतपाल, ओमकार, स्वराज, बेघराज, योगेंद्र, धीरज कादियान सहित अनेक किसानों की खरीदी-बिक्री वाली जमीन प्रभावित हुई। 300 बीघा से अधिक खेत हरियाणा में चली गई। मंगलौरा में 200 बीघा से अधिक खेत नदी पार : ब्रजपाल, चंद्रपाल, शीशपाल, ओमकार, सीताराम, सोमपाल, जयदेव, सहदेव, रविंद्र और नरेंद्र सहित किसानों की 200 बीघा से अधिक भूमि नदी के उस पार चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed