फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flood of Yamuna river showed fierce form, embankment broken in Sahapat

Shamli News: यमुना नदी की बाढ ने दिखाया रौद्र रुप, सहपत में टूटा तटबंध

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Flood of Yamuna river showed fierce form, embankment broken in Sahapat
कैराना समाचार-हरियाणा के सनौली गौशाला में बाढ के पानी में फसे गोवंश
फोटो समाचार
विज्ञापन

- यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पहुंचा

-गांव सहपत के पास तटबंध का 30 मीटर हिस्सा बाढ़ के पानी में बहा, जेसीबी व पोकलेन से तटबंध की मरम्मत कराई

-केन्द्रीय जल आयोग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा अलर्ट कर एडवाइजरी जारी की

-डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

-खुरगान, नगलाराई, हैदरपुर क्षतिग्रस्त तटबंध पर ड्रेनेज विभाग ने आनन-फानन में मिट्टी डलवाई

किसानों की हजारों बीघा फसल भी हुई जलमग्न, गोशाला में पानी भरने से कई गोवंश बहे
संवाद न्यूज एजेंसी,
कैराना। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने का सिलसिला जारी है। जिस कारण प्रतिदिन हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। जिस कारण मंगलवार सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार करते हुए 232 मीटर तक पहुंच गया। यमुना का शोर करता व उछाले मारती पानी लोगो के दिलो की धड़कने बढा रहा है। यमुना में बाढ़ के कारण जहां सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसले बर्बाद हो गई तो वहीं हरियाणा के सनौली में गौशाला में कई गौवंश बाढ़ के पानी में फंस गये। 6-7 गोवंशो की मौत की भी सूचना है।

पिछले कई दिनों से पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में भारी बारिश के चलते पिछले 4 दिनों से हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। एक दिन पहले ही सोमवार की शाम तक यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु 231 मीटर के पास पहुंच गया था। वहीं रात होते-होते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231.50 को पार कर गया, जबकि मंगलवार सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर बढ़ कर 232 मीटर हो गया। यह खतरे से निशान से आधा मीटर अधिक है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार सुबह 9 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडे़ जाने वाले पानी का मात्रा 3 लाख 20 हजार 893 क्यूसेक प्रति सेकंड रही। लेकिन ,दोपहर 2 बजे पानी की मात्रा कुछ कम होकर 2 लाख 56 हजार 926 क्युसेक प्रति सेकंड रह गई। जिस कारण मंगलवार रात तक यमुना का जलस्तर और अधिक बढ़ जायेगा। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि रात तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

कैराना समाचार-हरियाणा के सनौली गौशाला में बाढ के पानी में फसे गोवंश

कैराना समाचार-हरियाणा के सनौली गौशाला में बाढ के पानी में फसे गोवंश

कैराना समाचार-हरियाणा के सनौली गौशाला में बाढ के पानी में फसे गोवंश

कैराना समाचार-हरियाणा के सनौली गौशाला में बाढ के पानी में फसे गोवंश

कैराना समाचार-हरियाणा के सनौली गौशाला में बाढ के पानी में फसे गोवंश

कैराना समाचार-हरियाणा के सनौली गौशाला में बाढ के पानी में फसे गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed