फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flag hoisting in madrasas

मदरसों में भी हर्षोल्लास के साथ किया ध्वजारोहण

Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting in madrasas
गढीपुख्ता नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण करतें ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन - फोटो : SHAMLI
मदरसों में भी हर्षोल्लास के साथ किया ध्वजारोहण
विज्ञापन

शामली, कांधला/झिंझाना। कस्बे व देहात क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकार और गैरसरकारी संस्थाओं के साथ ही मदरसों में भी ध्वजारोहण किया गया।
नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में प्रभारी रोजंत त्यागी ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक रामबीर सिंह ने, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनोद मलिक, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने ध्वजारोहण किया। गांव गढ़ी दौलत के मदरसे में मौलाना आकिल ने, गंगेरू के मदरसा इस्लामिया नूरनिया अमीन उल में मौलाना यूसुफ ने ध्वजारोहण किया। एलम पालिका परिसर में पालिका अध्यक्षा दीपा पंवार ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार के नेतृत्व में बस स्टैंड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष रालोद कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

उधर, झिंझाना में थाना झिंझाना में प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। गांव उल्हैनी के कन्या उच्च जूनियर हाई स्कूल में गांव की बुजुर्ग महिला अभिभावक प्रसंदी ने प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। झिंझाना नगर पंचायत में चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने सभासदों और स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रण सिंह ने, प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में वरिष्ठ महिला अभिभावक ममता ने प्रधानाचार्य ममता, सहायक अध्यापक फातिमा आदि अध्यापिकाओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। मेन बाजार में होली कलर चौक पर व्यापारियों के कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण करते ही उतारा
झिंझाना। कस्बे के डाकघर में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण तो किया गया मगर नियम कायदों को ताक पर रखते हुए कुछ ही देर बाद राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर ताले में रख दिया गया। डाकघर कर्मियों का यह कारनामा कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। पोस्ट मास्टर अंकुर कुमार का कहना है कि बंदर कहीं नुकसान न पहुंचा दें, इस वजह से झंडे को 10 बजे उतार दिया गया था। संवाद
ध्वजारोहण कर बांटी मिठाई
जलालाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत प्रांगण में अधिशासी अधिकारी विजय आनंद, चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार व समस्त सभासद स्टाफ ने ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी। सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक आचार्य सुरेश चंद शर्मा, प्रधानाचार्य एसके शर्मा, जूनियर हाई स्कूल में भूप सिंह, बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा चौहान, पुलिस चौकी पर पुलिस चौकी प्रभारी, न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल एम गौड़, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक लाल उपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष राजू बजाज, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक हाजी परवेज अली खान, प्रधानाचार्य हाजी अदीब अहमद खान, एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल एवं कॉलेज में ध्वजारोहण किया।
एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। साधन सहकारी समिति अंबेहटा याकूबपुर में सभा के पति ठाकुर राम भूल सिंह, सचिव ठाकुर धर्मपाल सिंह राणा, कॉपरेटिव बैंक में प्रबंधक अनुज कुमार, साधन सहकारी समिति हसनपुर लुहारी में सभापति नरेश सैनी, सचिन ठाकुर, जितेंद्र कुमार, ग्राम सभा अंबेहटा याकूबपुर में भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह, ग्राम प्रधान सीमा देवी व मिंटू राणा ने ध्वजारोहण किया।
कस्बे के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अधिशासी अधिकारी विजय आनंद, लेखा लिपिक पवन सिंह, निसार अहमद, सभासद राजेश सैनी, अशोक कोरी, अंकित कुमार, हरिओम उपाध्याय ने माल्यार्पण किया। गांधी पार्क में अधिशासी अधिकारी, राजेंद्र भगत, आसिफ अहमद, वासु गौड़ अन्य ने ध्वजारोहण किया।

सामाजिक संस्थाओं ने भी मनाई आजादी की वर्षगांठ
शामली। दिल्ली रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में संस्था के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र, शरद द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। अतिथि के प्रदीप बंसल पूर्व अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी संगम, खुशीराम अरोरा एलआईसी वाले रहे। उधर, श्री दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गोयल और स्कूल प्रबंधक प्रमोद संगल ने ध्वजारोहण किया। मानवाधिकार संगठन ने समस्त प्रबंध कार्यकारिणी एवं प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य सभी को कोरोना योद्धाओं के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उधर, नगर पंचायत बनत कार्यालय में अध्यक्ष राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार, ओम कुमार कौशिक, लिपिक ओम सिंह कश्यप लिपिक, कंवर पाल मौजूद रहे।

होली हेवन स्कूल झिंझाना में ध्वजारोहण करते प्रधानाचार्य

होली हेवन स्कूल झिंझाना में ध्वजारोहण करते प्रधानाचार्य- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण करते चेयरमैन व अन्य कर्मचारी गण

जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण करते चेयरमैन व अन्य कर्मचारी गण- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव  हिरनवाडा में माहत्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्पर्ण करते ग्रामीण

बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाडा में माहत्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्पर्ण करते ग्रामीण- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में झंडा  फैराती डीएम जसजीत कौर

शामली कलेक्ट्रेट में झंडा फैराती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

कैराना के सेंटआरसी स्कूल में तिरंगे को सलामी देते

कैराना के सेंटआरसी स्कूल में तिरंगे को सलामी देते- फोटो : SHAMLI

कैराना नगर पालिका में राष्ट्रगान गाते पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व सभासद

कैराना नगर पालिका में राष्ट्रगान गाते पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व सभासद- फोटो : SHAMLI

कैराना में पानीपत रोड स्थित मारूति टिंबर पर ध्वजारोहण करते भाजपा नेता अनिल चौहान

कैराना में पानीपत रोड स्थित मारूति टिंबर पर ध्वजारोहण करते भाजपा नेता अनिल चौहान- फोटो : SHAMLI

कैराना में मदरसा जाहिदिया इमदादुल उलूम में तिरंगा फैहराते मौलाना

कैराना में मदरसा जाहिदिया इमदादुल उलूम में तिरंगा फैहराते मौलाना- फोटो : SHAMLI

कैराना विकास खंड कार्यालय पर ध्वजारोहण करते ब्लाक प्रमुख हर्षल चौधरी

कैराना विकास खंड कार्यालय पर ध्वजारोहण करते ब्लाक प्रमुख हर्षल चौधरी- फोटो : SHAMLI

कैराना में मदरसा अहसन उल उलूम में ध्वजारोहण करते

कैराना में मदरसा अहसन उल उलूम में ध्वजारोहण करते- फोटो : SHAMLI

कैराना तहसील में राष्ट्रगान गाते एसडीएम उदभव त्रिपाठी व तहसीलदार प्रियंका जायसवाल

कैराना तहसील में राष्ट्रगान गाते एसडीएम उदभव त्रिपाठी व तहसीलदार प्रियंका जायसवाल- फोटो : SHAMLI

कैराना कोतवाली में स्वतत्रंता दिवस पर शपथ दिलाते प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा

कैराना कोतवाली में स्वतत्रंता दिवस पर शपथ दिलाते प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed