{"_id":"61f82f030465d5774a521aaf","slug":"five-thousand-people-came-on-the-radar-of-the-police-shamli-news-mrt5753560131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस के रडार पर आए पांच हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस के रडार पर आए पांच हजार लोग
विज्ञापन
पुलिस के रडार पर आए पांच हजार लोग
शामली। विधानसभा चुनाव में पुलिस को पांच हजार लोगों से गड़बड़ी किए जाने का अंदेशा है। पुलिस और खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ऐसे लोगों को चिन्हित किया है। इन लोगों को पुलिस पहले ही रेड कार्ड जारी करेगी ताकि चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रहे।
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अभियान चला रही है। इसके तहत जिले में पुलिस और खुफिया विभाग ने गोपनीय तरीके से शहर, कस्बों और गांवों में जांच कर ऐसे लोगों की सूची तैयार की है, जो चुनाव में गड़बड़ी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोग पुलिस की निगाह में आ गए हैैं। पुलिस ने इस तरह के करीब पांच हजार लोगों को चिन्हित किया है। इन लोगों को पुलिस की तरफ से रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्हें पुलिस की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा कि अगर चुनाव में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश की या माहौल खराब कर शांति भंग करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश करने वाले व शांति भंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले पांच हजार हजार लोग जिले में चिन्हित कर लिए गए हैं। इन लोगों को जल्द ही रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्हें नोटिस भेजकर आगाह किया जाएगा कि अगर चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।