{"_id":"6542a624368bf70c610f6e99","slug":"five-incidents-of-stubble-burning-took-place-in-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1047-11353-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में पराली जलाने की पांच घटनाएं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में पराली जलाने की पांच घटनाएं हुई
विज्ञापन
- सैटेलाइट के माध्यम से मिली जानकारी
शामली। जिले में गन्ने की पत्ती एवं कूड़ जलाने की पांच घटनाएं सैटेलाइट के माध्यम से प्राप्त हुई हैं। उपनिदेशक कृषि प्रमोद कुमार ने बताया कि फसल अवशेष-पराली गन्ने की पत्ती एवं कूड़ा जलाने पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई होगी। कृषि विभाग की ओर सैटेलाइट से गन्ने की पत्ती जलाने और फसल अवशेष जलाने के लिए नजर रखी जा रही है।
उप कृषि निदेशक कृषि प्रमोद कुमार ने बताया कि कृषि विभाग को फसल अवशेष और कूड़ा पत्ती जलाने की जिले में अब तक पांच घटनाएं सैटेलाइट के माध्यम से प्राप्त हुईं हैं। उन्होंने सभी कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को चेतावनी दी है कि कंबाइन से धान की कटाई करते समय अनिवार्य रूप से एसएमएस यानी इस्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग किया जाए। कोई भी कंबाइन हार्वेस्टर स्वामी बिना एसएमएस के धान की कटाई करते हुए पाया जाता है, तो उसको तुरंत सीज किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई होगी। जिले को 20000 बायो डीकंपोजर गत 11 अक्तूबर को जनपद में वितरण हेतु उपलब्ध हो गया है।