फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five farmers fined for burning crop residue

फसल अवशेष जलाने पर पांच किसानों पर लगा जुर्माना

Tue, 12 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five farmers fined for burning crop residue
फसल अवशेष जलाने पर पांच किसानों पर लगा जुर्माना
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष जलाने से बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति और तहसीलवार गठित मोबाइल स्क्वाइड्स की बैठक हुई। जिसमें डीएम जसजीत कौर ने कहा कि दस अक्तूबर तक फसल अवशेष जलाने की अभी तक जिले में सेटेलाइट के माध्यम से कुल पांच घटनाएं सामने आई हैं।

एसडीएम और तहसीलदार ने संबधित किसान राजपाल निवासी कस्बा ऊन पर 5000 रुपये, सतेंद्र निवासी कस्बा ऊन पर 2500 रुपये, अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम पावटी पर 2500 रुपये, नवाब कपूर निवासी ग्राम दभेड़ी बुजुर्ग पर 2500 रुपये, गुलाब सिंह निवासी ग्राम दभेड़ी बुजुर्ग पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया है। डीएम ने कहा कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाए। बैठक में उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी ने बताया कि यदि फसल अवशेष जलाने पराली तथा गन्ने की पत्ती या कोई भी अन्य फसल अवशेष की कोई घटना प्रकाश में आती है, तो दो एकड़ से कम पर 2500 रुपये प्रति घटना, 2-5 एकड़ तक 5000 रुपये प्रति घटना, पांच एकड़ से अधिक 15 हजार रुपये प्रति घटना का अर्थदंड कृषक पर लगाकर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed