{"_id":"67f41d6006aa8dade00d5fa4","slug":"five-accused-arrested-along-with-stolen-goods-shamli-news-c-26-1-smrt1048-139877-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चोरी के सामान समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चोरी के सामान समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने पांच आरोपियों को चोरी के सामान और पिकअप गाड़ी समेत गिरफ्तार किया है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दौरान मुंडेट नहर पुल के निकट से पांच आरोपी विजय, दीपक, कपिल, पुष्कर निवासी मोहल्ला पंसारियान अटल विहार व अनुज निवासी अटल विहार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, 145 पेटी टाइल्स, दो फ्लैश शीट और दो केमिकल बैग, चाबी का गुच्छा, फर्जी बिल, चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद हुई।
एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी विजय ने बताया कि वह मोहल्ला जवाहरनगर निवासी सोनू गर्ग की कंडेला स्थित टाइल्स के गोदाम पर कार्य करता था। वहीं पर अनुज भी होलसेल का कार्य करता है। उन दोनों ने गोदाम की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और गोदाम से टाइल्स निकालकर अपने साथी दीपक, कपिल व पुष्कर के साथ मिलकर सस्ते दामों में बेचते थे। आज भी वे गोदाम से सामान निकालकर बेचने के लिए जा रहे थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।