फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   First the fields were cut, now the sand dunes have started falling.

Shamli News: पहले खेत कटे, अब रेत की ढांग गिरनी शुरू

Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
First the fields were cut, now the sand dunes have started falling.
चौसाना क्षेत्र के गांव  मंगलौरा में  हुआ कटान ।  संवाद
चौसाना। ग्राम मंगलौरा में यमुना नदी के तेज बहाव ने पहले ही किसानों के खेतों को बर्बाद कर दिया था। बाढ़ के दौरान नदी के कटाव से हजारों बीघा उपजाऊ भूमि नदी में समा गई थी। अब हालिया बारिश के बाद खेतों के किनारों पर बनी रेत की ढांग भी कटान की चपेट में आकर गिरने लगी है, जिससे बची हुई जमीन पर संकट गहरा गया है। पीड़ित किसान रविन्द्र कुमार, मेनपाल, नरेंद्र कुमार और धीरज कादयान ने बताया अक्तूबर 2025 में राजस्व विभाग ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त भूमि का सर्वे तो किया, लेकिन अब तक मुआवजे की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके पहले वर्ष 2023 और 2024 में भी सर्वे हुए थे, मगर राहत के नाम पर केवल औपचारिकता की गई।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना कटान से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और कटान रोकने के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि उनकी खेती और आजीविका सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed