फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   First sent back the children, now Guruji will call from home

Shamli News: पहले बच्चों का वापस भेजा, अब घर से बुलाएंगे गुरुजी

Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
First sent back the children, now Guruji will call from home
शामली। परिषदीय स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया इस बार शिक्षकों के लिए सिर दर्द बन रही है। इसी वजह बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा एक के दाखिले को लेकर बार-बार आदेश बदल रहा है। पूर्व में आदेश हुआ था कि एक अप्रैल को छह साल पूरा करने वाले बच्चों का ही कक्षा एक में दाखिला लिया जाएगा। ऐसे में दाखिला लेने पहुंचे बच्चों को शिक्षकों ने नियमों का हवाला देकर वापस लौटाया। अब आदेश एक जुलाई से कर दिया है। ऐसे में पहले शिक्षकों ने जिन बच्चों का दाखिला लेने से मना किया था। उसको वापस बुलाने के लिए फिर भागदौड़ करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। आधार कार्ड की अनिवार्यता से स्कूलों में छात्र संख्या पहले से घट गई है। इस दौरान काफी संख्या में ऐसे बच्चें भी स्कूल पहुंचे, जो एक अप्रैल के बाद छह साल की उम्र पूरी कर रहे थे। शिक्षकों ने उनका दाखिला लेने से मना कर दिया। इसको लेकर कुछ अभिभावक शिक्षकों से भिड़े भी, लेकिन शिक्षकों ने शासनादेश का हवाला देकर हाथ खड़े कर दिए। अब शासन ने आदेश में बदलाव कर दिया है। इसके तहत 31 जुलाई को छह साल की उम्र पूरी कर रहे बच्चाें के दाखिले अब लिए जाएंगे। ऐसे में कई शिक्षक असमंजस में हैं। उनका कहना है कि जिन बच्चों के अभिभावकों को मना कर दिया था, अब उनके पास जाकर दाखिला लेने के लिए कहना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले विभाग के निर्देश थे कि एक अप्रैल को छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों के ही दाखिले कक्षा एक में किए जाएंगे। जिस कारण शिक्षा काफी अभिभावकों को स्कूलों से बिना दाखिले लौटना पड़ा। अब नियम में बदलाव के कारण जुलाई माह तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों के भी दाखिले होंगे। शिक्षक फिर से वापस जाने वाले बच्चों को बुलाकर उनका नामांकन करेंगे। - कुमारी कोमल, बीएसए शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed