फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   First meeting of Delhi-Dehradun Green Corridor Expressway today

दिल्ली- देहरादून ग्रीन कोरिडोर एक्सप्रेस-वे की पहली बैठक आज

Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
First meeting of Delhi-Dehradun Green Corridor Expressway today
दिल्ली- देहरादून ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे की पहली बैठक आज
विज्ञापन

शामली। दिल्ली से देहरादून तक प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के संबंध में जिले में पहली बैठक आज होगी। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे बैठक बुलाई है। बैठक मेें केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली और बागपत इकाई के अफसर शामिल होंगे।

बागपत से गुजर रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाईवे से बागपत जिले के अग्रवाल मंडी टटीरी, खेड़ा मस्तान, बुटराडा, बड़गांव से सहारनपुर बाईपास के गणेशपुर से होता हुआ देहरादून तक नया ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे बागपत-शामली-सहारनपुर जिले से होकर गुजरेगा। शामली जिले में दिल्ली-शामली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत- खटीमा फोरलेन के बाद ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे चौथा नया हाईवे होगा। ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे जिले में कैराना-कांधला, बुढ़ाना-खतौली, मेरठ- करनाल, शामली- भौराकलां, सिसौली मार्ग, पानीपत- खटीमा हाईवे, थानाभवन-चरथावल, मुजफ्फरनगर मार्ग, नानौता- देवबंद मार्ग को जोड़ेगा। एसडीएम सदर संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे नए हाईवे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अफसरों की पहली बार बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि पहली बैठक में प्रारंभिक कार्रवाई पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed