फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'First come, first get the benefits of schemes'

‘पहले आओगे पहले पाओगेे योजनाओं को लाभ’

Sat, 28 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
'First come, first get the benefits of schemes'
शामली। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में डीएम जसजीत कौर ने अनुसूचित जाति के 100 किसानों को उप परियोजना के तहत निशुल्क धान का बीज देकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रत्येक किसान को पांच किलो बीज दिया गया। डीएम ने किसानों से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परियोजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार मलिक ने बताया कि अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत 200 अनुसूचित जाति के किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। अनुसूचित जाति के किसान बीज के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओंकार सिंह ने जल संरक्षण व उद्यानिकी फसलों की सिंचाई विषय पर विचार व्यक्त किए। ट्रेनर स्वप्निल दीक्षित, अंकित व्यास, विश्लेषक बलविंदर सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला में पांच स्टार रेटेड सिंचाई पंप, ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरण जैसे एलईडी बल्ब, बीएलडीसी पंखों के प्रयोग को बढ़ावा देने को प्रशिक्षित किया। ट्रैक्टर, डीजल पंप, मोटर पंप आदि के ऊर्जा दक्ष रूप से प्रयोग के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। प्रदेश सरकार के ऊर्जा दक्ष पंप को लेकर चलाए जा रहे किसान उदय कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed