फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Firing on the businessman after entering the shop

Shamli News: दुकान में घुसकर व्यापारी पर फायरिंग

Wed, 16 Apr 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Firing on the businessman after entering the shop
थानाभवन। थानाभवन कस्बे के मोहल्ला सैयदान में मंगलवार दोपहर बाद युवा रेडीमेड गारमेंट व्यापारी उज्ज्वल पर तीन बाइकों पर सवार युवकों ने दुकान में घुसकर फायरिंग की। किसी तरह व्यापारी ने काउंटर के नीचे घुसकर जान बचाई। पुलिस की जांच में मारपीट की रंजिश में हमला करने की बात सामने आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैयदान निवासी उज्ज्वल पुत्र प्रमोद ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी तीन-चार बाइक सवार युवक आए। इनमें राघव, कृष्णा निवासी हकीमान थानाभवन, सूर्य प्रताप निवासी हरड़ फतेहपुर, चीकू निवासी कुआखेड़ा, निखिल और पांच अज्ञात शामिल थे। उज्ज्वल का आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसते ही दो तमंचों से दो उसपर फायर किए।
विज्ञापन

उन्होंने किसी तरह काउंटर के नीचे छिपकर जान बचाई। फायरिंग करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मामले की सूचना पाते ही एसपी रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पांच नामजद और पांच अज्ञात समेत दस लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed