फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Firing in water dispute, two injured including child

पानी का लेकर दो पक्षों मं विवाद, फायरिंग में बालक समेत दो घायल

Sun, 24 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Firing in water dispute, two injured including child
कैराना के गंदराउ में गोली लगने से घायल असजद - फोटो : SHAMLI
पानी के विवाद में फायरिंग, बालक सहित दो जख्मी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। गंदराऊ गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में युवक ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में बालक समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के भाई की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

शनिवार शाम गांव गंदराऊ में ग्राम प्रधान अरशद और पूर्व प्रधान इरशाद उर्फ भुल्लन पक्ष के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें लाठी-डंडे चलने से दोनो पक्ष के चार लोग घायल हो गए थे। सीएचसी में उपचार के दौरान दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 12 लोगों को हिरासत में ले लिया था। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पूर्व प्रधान इरशाद पक्ष का असजद बाइक से गली से जा रहा था। आरोप है कि उसी समय वर्तमान प्रधान के भतीजे शाहरुख ने अपनी छत पर चढ़कर तमंचे से फायर कर दिए। फायरिंग में असजद हाथ में गोली लगने और गली में खेल रहा 10 वर्षीय बालक फरहान छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला तथा घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि घायल असजद के भाई आमिर की तहरीर पर जानलेवा हमले के आरोपी शाहरुख, निवासी गंदराऊ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed