{"_id":"5e371ad08ebc3e4b410277e1","slug":"fireworks-factory-operators-sent-to-jail-shamli-news-mrt466928027","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी संचालकों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी संचालकों को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा फैक्टरी संचालकों को जेल भेजा
तीन दिन पहले पटाखा फैक्टरी विस्फोट में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की हुई थी मौत
कांधला (शामली)। कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पटाखा फैक्टरी में हुए जबरदस्त विस्फोट में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद फैक्टरी संचालक दोनों भाइयों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी की छत के परखचे उड़कर काफी दूर तक खेतों मे जा गिरे थे। फैक्टरी के दोनों कमरे भी ध्वस्त हो गए थे। इस दौरान वहां मौजूद फैक्टरी संचालक के पिता इंतजार और वहां काम कर रहे सुनील उर्फ शैंकी, निवासी इस्लामपुर घसौली, कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी निर्मला, सरस्वती और नरेशो की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक सुनील उर्फ शैंकी के पिता राजेंद्र की तरफ से फैक्टरी संचालक इरफान और फरमान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार रात को कस्बे के बस स्टैंड से आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को दोनों भाइयों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।