{"_id":"653eb02f0760a7edf7091de7","slug":"firecrackers-recovered-from-house-three-including-woman-arrested-shamli-news-c-26-1-smrt1048-11244-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मकान से पटाखे बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मकान से पटाखे बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार
Mon, 30 Oct 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
थाना गढीपुख्ता पुलिस द्वारा पकडे आतिशबाजी आदि सामग्री के आरोपी
गढ़ीपुख्ता। पुलिस ने कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला रैदासपुरी में मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में भंडारण किए गए पटाखा व आतिशबाजी बरामद की है। पलिस ने मौके से महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला पूर्वी रैदासपुरी में एक मकान पर अवैध रूप पटाखों व आतिशबाजी का निर्माण कर भंडारण किया गया है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर पटाखा निर्माण कर रहे शादाब अहमद निवासी मोहल्ला बिलोचियान, रिहान निवासी मोहल्ला पीरजादगान और बुशरा निवासी मोहल्ला रैदासपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक की आठ कैरेट में निर्मित 1011 अनार, प्लास्टिक की आठ कैरेट में अर्द्ध निर्मित बिना रैपर 1010 अनार, तीन बोरे में अर्द्ध निर्मित 200 अनार, 100 ग्राम अनार बत्ती, छोटे कागज 2250, गत्ते 1000 और बड़े छोटे रैपर 1200 बरामद हुए। पुलिस ने पटाखा व आतिशबाजी को कब्जे में ले लिया। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि गढ़ीपुख्ता में बड़ी संख्या में पटाखा व आतिशबाजी बरामद हुई है। मौके से महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।