फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire in tractor and threshing machine

ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन में लगी आग

Mon, 01 May 2017 12:19 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in tractor and threshing machine
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/बाबरी। बाबरी में गेहूं की थ्रेसिंग करते हुए ट्रैक्टर से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर और मशीन भी जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। 
विज्ञापन


बाबरी निवासी ताराचंद सैनी के खेत में रविवार को गेहूं की थ्रेसिंग की जानी थी, जिसके चलते बाबरी निवासी राजेंद्र अपने ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन को लेकर खेत में पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने गेहूं की थ्रेसिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि इसी दौरान ट्रैक्टर के साइंलेंसर से निकली चिंगारी से वहां एकत्र किए गए गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रैक्टर और मशीन को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया जा सका। इसी दौरान राजेंद्र तथा वहां मौजूद एक अन्य युवक सुशील आग की लपटों में झुलस गए। इस हादसे में किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed