फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire in electronics shop due to short circuit causes loss of lakhs

Shamli News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

Thu, 04 Sep 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire in electronics shop due to short circuit causes loss of lakhs
शामली में धीमान पुरा मार्ग पर इलक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग लगने के बाद लगी भीड़ । संवाद
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ी ने पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। दमकल की दो गाड़ी ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

धीमानपुरा निवासी राजीव धीमाान और संजय धीमान दोनों भाइयों की की घर के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स के पार्ट्स की होलसेल की दुकान है। बुधवार सुबह करीब चार बजे लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देखकर दुकान मालिक को फोन पर सूचना दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। आग लगने के दौरान आसपास भी धुएं का गुब्बार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत बन गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और शटर को तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग़ पर काबू पाया। दुकान मलिक संजय धीमान का कहना है की आग से नुकसान का अभी सही आकलन नहीं किया गया है, लेकिन 15 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।

शामली में धीमान पुरा मार्ग पर  इलक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग लगने के बाद लगी भीड़ । संवाद

शामली में धीमान पुरा मार्ग पर इलक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग लगने के बाद लगी भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed