{"_id":"5cbe0794bdec2214216ce828","slug":"fire-in-child-development-project-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विकास परियोजना कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विकास परियोजना कार्यालय में लगी आग
Mon, 22 Apr 2019 11:57 PM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास एवं पुष्ट आहार गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्लॉक परिसर के बाल विकास एवं पुष्ट आहार कार्यालय के एक कमरे में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण किए जाने वाला का सत्तू और पूर्व में हुए क्षेत्र पंचायत चुनाव की मतगणना का रिकार्ड रखा हुआ था।
सोमवार दोपहर को कमरे के निकट ब्लॉक परिसर में पड़े पुराल में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में ही आग कमरे के लकड़ी के दरवाजे से होते हुए अंदर तक पहुंच गई। आग लगी देख ब्लॉक के दो तीन संविदा कर्मचारी नल से आग बुझाने में जुट गए। साथ ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से सत्तू और मतगणना का पुराना रिकार्ड जलने से बच गया। पानी गिरने से सत्तू खराब होने की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जाएगा। उधर, जब आग लगी थी तो परियोजना की सुपरवाइजर गीता वर्मा और गजेश सैनी अपने कमरे में काम में व्यस्त रहीं। बाद में वे बाहर निकलीं। सुपरवाइजर गीता वर्मा ने बताया कि आग की सही वजह पता नहीं चल सक है।