फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire breaks out in firecracker factory in Kandhla

Shamli News: कांधला में पटाखा फैक्टरी में लगी आग

Sat, 04 Jan 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in firecracker factory in Kandhla
कांधला पटाखा फैक्ट्री में लगी आग । संवाद
कांधला। कस्बे के बिजलीघर मार्ग पर पटाखा फैक्टरी में आग लगने से हजारों रुपयों का सामान और पटाखे जल गए। आग में हुए धमाकों से गांव में दहशत भी फैल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी अबुबकर की पटाखा बनाने की फैक्टरी है। शनिवार को फैक्टरी बंद थी। अचानक फैक्टरी के अंदर आग लग गई। पटाखा फैक्टरी में आग के साथ धमाके गूंजने लगे। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग फैक्टरी की ओर दौड़े। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने फैक्टरी संचालक के साथ पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पाया गया। पुलिस टीम ने भी मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। फैक्टरी संचालक अबुबकर ने बताया कि आग लगने से लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed