{"_id":"6a2c5a78426e29a1fe0728e6","slug":"fir-registered-in-punjab-national-bank-fraud-case-shamli-news-c-26-1-sal1002-167464-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पंजाब नेशनल बैंक में हुए फर्जीवाड़ा में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पंजाब नेशनल बैंक में हुए फर्जीवाड़ा में प्राथमिकी दर्ज
Sat, 13 Jun 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद । कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में खाताधारकों से नकदी लेकर बैंक में जमा न करने के मामले में पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी अंकुर सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उसने लोगों से रुपये लेकर फर्जी जमा पर्चियां दीं और पासबुक में गलत प्रविष्टियां कर उन्हें गुमराह किया।
शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने छह मई 2026 को शाखा का कार्यभार संभाला था। इसी दौरान जानकारी मिली कि अंकुर सैनी बैंक में जेनरेटर संचालन का कार्य करता था और अक्सर बैंक परिसर में बैठता था। 10 जून को कई खाताधारक बैंक पहुंचे और उन्होंने जमा की गई रकम खातों में न पहुंचने की शिकायत की। जांच में पता चला कि आरोपी अंकुर ने ग्राहकों से नकदी लेने के बाद उसे बैंक में जमा नहीं कराया। आरोप है कि उसने फर्जी जमा पर्चियां देकर और पासबुक में गलत प्रविष्टियां कर खाताधारकों को भ्रमित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।