{"_id":"6a2c622febcd3f2f9b03095e","slug":"fir-registered-against-four-people-including-a-woman-for-shooting-a-young-man-shamli-news-c-26-1-sal1001-167477-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवक को गोली मारने के मामले में महिला सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवक को गोली मारने के मामले में महिला सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी
Sat, 13 Jun 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे शामली रोड पर मन्ना माजरा के सामने अपने खेत पर पहुंचे लखनऊ में रहे खाद्य एवं आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष रियासत राणा के बेटे कैराना के आलकलां मोहल्ला निवासी बिलाल के पैर में रंजिश के चलते गोली मार दी थी।
इस मामले में बिलाल की मां ताहिरा ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि कुछ दिन पहले मन्ना माजरा के सामने स्थित उनके खेत से विपक्षी राशिद ने ट्रांसफार्मर उठाकर कहीं छुपा दिया था। बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे उसका बेटा बिलाल कृषि भूमि पर ट्रांसफार्मर देखने गया था। इस दौरान वहां पर राशिद और उसका भाई ताहिर तथा राशिद की पत्नी जुलफाना और बेटा नाहिद तथा 2 अज्ञात युवक बाइक द्वारा वहां आए तथा उसके बेटे के साथ गाली गलौज करने लगे। राशिद ने तमंचे से उसके बेटे बिलाल के ऊपर फायर कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके बेटे की पिटाई की। बाद में आरोपी मरणासन्न अवस्था में उसके बेटे को छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
रेहड़ा चालक को पीटने पर प्राथमिकी दर्ज
कैराना। मोहल्ला आलकला मायापुर रोड निवासी याकूब ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि 4 जून की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपना रेहड़ा लेकर कांधला बस अड्डे पर गया था। इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक तेजी के साथ आए तथा उसके रेहडे में टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया। उसने आरोपियों को देखकर बाइक चलाने को कहा तो आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने उसे लाठी डंडों से पीटा। एक आरोपी ने उसके सिर में धारदार हथियार से वार किया जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। आरोपियों द्वारा पीटने के दौरान उसकी जेब से 11700 रुपये निकाल कर गिर गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद