फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Financial sanction of 198.71 crores for Police Lines

पुलिस लाइन के लिए 198.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Fri, 08 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Financial sanction of 198.71 crores for Police Lines
शामली में पुलिस लाइन की भूमि। - फोटो : SHAMLI
शामली। आखिर दो साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शासन ने पुलिस लाइन और आवासीय भवनों के लिए 198.71 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। संभावना है कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग गोहरनी और भैंसवाल के जंगल में आरक्षित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 को नया जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी व भैंसवाल गांव के जंगल में पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। शासन से नामित निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम से एसपी कार्यालय का निर्माण कराकर पुलिस महकमे को दो साल पहले हस्तांतरित कर दिया था। निर्माण एजेंसी ने भैंसवाल रोड पर स्थित नवीन शामली पुलिस लाइन का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। बाद में पुलिस लाइन और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी नामित कर दिया था। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की टीम ने दो साल पहले पुलिस लाइन के आवासीय और अनावासीय भवनों का 232 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा था। एक मार्च 2020 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली पुलिस लाइन का शिलान्यास आधार शिला रखी थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था। मगर कोरोना काल और विधानसभा चुनाव 2022 के चलते शामली पुलिस लाइन और आवासीय भवनों की वित्तीय स्वीकृति उलझ कर रह गई थी। विधान सभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के छह दिन बाद 198.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। प्रदेश के संयुक्त सचिव ने वित्तीय स्वीकृति का आदेश अपर पुलिस महा निदेशक, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, डीएम शामली, एसएसपी शामली को भेज दिया है। शासनादेश के मुताबिक शामली पुलिस लाइन और आवासीय भवनों का निर्माण कार्य 21 माह में पूरा करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीसी मोड पर होगा निर्माण
13 दिसंबर 2019 के आदेशानुसार 50 करोड़ रुपये की धनराशि से अधिक भवन निर्माण ईपीसी मोड पर कराए जाएंगे। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से नियमानुसार पर्यावरणीय क्लीयरेंस स्तर प्राप्त करके निर्माण कार्य शुरू होगा। शामली पुलिस लाइन और आवासीय भवनों की वित्तीय स्वीकृति का आदेश प्राप्त हो गया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी शामली सुकीर्ति माधव ने करते हुए बताया निर्माण निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्माण के लिए बुलाया है।

नई पुलिस लाइन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पिछले दस माह से वित्तीय स्वीकृति न होने से रुकी हुई थी। अब यह प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। लोक निर्माण विभाग मेरठ के अधीक्षण अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन का 27 जुलाई तक टेंडर मांगे गए थे। पुलिस लाइन निर्माण के लिए कंपनी से अनुबंध हो जाएगा। वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी होने बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले साल शासन ने पुलिस लाइन के डिजाइन के लिए नोएडा की एक कंपनी के रचित कुमार को कंसलटेंट नियुक्त किए गए थे। संवाद

शामली में नवीन मंडी स्थित पुलिस लाइन।

शामली में नवीन मंडी स्थित पुलिस लाइन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed