फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Financial help of Rs 50 lakh to the victim's family

Shamli News: पीड़ित परिजनों को मिले 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Tue, 24 Jan 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Financial help of Rs 50 lakh to the victim's family
शामली। उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने गांव खेड़ीकरमू में तीन दिन पहले हुए गौरव हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान में मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के आवास पर संगठन की बैठक हुई। बैठक में गौरव की हत्या को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि गांव खेड़ीकरमू में हुई गौरव की हत्या के मामले में प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। उन्होंने बताया गौरव की हत्या के बाद पीड़ित परिवार डरा हुआ है और गांव से पलायन कर सकता है। पीड़ित परिवार का पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के लिए विश्वास खत्म हो गया है। गौरव को जो लोग घर से बुलाकर ले गए थे, उन पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक मदद करने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

इस मामले में समाज का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिलकर दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग करेगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रचार मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रदीप पुंडीर, मास्टर पवन उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, जयपाल फौजी, करण उपाध्याय, विष्णु, पुन्ना, प्रवीण उपाध्याय, अमित उपाध्याय, रानी, ओमलता, सोहनबीरी, रेखा, रीता, धर्मपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कृष्णपाल उपाध्याय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed