{"_id":"6102eaa88ebc3e584177cd22","slug":"finance-controller-sought-service-register-of-teachers-who-got-promoted-shamli-news-mrt5496104186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त नियंत्रक ने पदोन्नति पाए शिक्षकों की मांगी सेवा पंजिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त नियंत्रक ने पदोन्नति पाए शिक्षकों की मांगी सेवा पंजिका
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब तीन साल पहले नियम विरुद्ध शिक्षकों की पदोन्नति के मामले में वित्त नियंत्रक प्रयागराज ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षकों की प्रमाणित सेवा पंजिका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में 2018 में शिक्षकों की पदोन्नति में अनियमितता बरते जाने और नियम विरुद्ध पदोन्नति देने की शिकायत बनत निवासी अनुज राणा ने मंडलायुक्त सहारनपुर के अलावा शासन स्तर पर की थी। शासन के निर्देश पर सहारनपुर के जेडी माध्यमिक व एडी बेसिक की संयुक्त कमेटी ने जांच की। जांच पूरी होने पर कमेटी द्वारा रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। मंडलायुक्त के निर्देश पर भी इस प्रकरण की जांच की जा चुकी है। अब इस मामले में वित्त नियंत्रक प्रयागराज ने भी इस पर संज्ञान लिया है। वित्त नियंत्रक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पदोन्नति पाने वाले संबंधित शिक्षकों की सेवा पंजिका उपलब्ध कराने को कहा है। वित्त नियंत्रक का पत्र मिलने के बाद बीएसए गीता वर्मा ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित करीब 76 शिक्षकों की सेवा पंजिका की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।