{"_id":"6a5939ec9072933f25042ab3","slug":"filth-on-school-premises-villagers-launch-cleanliness-drive-shamli-news-c-26-1-aur1003-169783-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्कूल परिसर में गंदगी, ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्कूल परिसर में गंदगी, ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान
Fri, 17 Jul 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गांव मखमूलपुर के प्राथमिक विद्यालय में सफाई कार्य करते ग्रामीण। शिक्षिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो में बरसात के बाद फैली गंदगी को देखकर ग्रामीणों ने मिसाल पेश की। शिक्षिका बच्चों के साथ सफाई करने लगीं तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया और खुद श्रमदान कर पूरे स्कूल परिसर की सफाई की।
विद्यालय की शिक्षिका पूनम तोमर ने बताया कि बारिश के बाद स्कूल परिसर और कमरों के पीछे बड़ी मात्रा में गंदगी जमा हो गई थी। विद्यालय में सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। ऐसे में बुधवार को उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर सफाई शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षिका से सफाई कार्य बंद करने का आग्रह करते हुए कहा कि अगले दिन वे स्वयं व्यवस्था करेंगे।
ग्रामीण विजय मलिक, राहुल मलिक, मनोज, सुभाष, विकास, रवि, अमर मलिक, जितेंद्र और शुभम आदि ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से स्कूल परिसर में जमा कूड़ा और गंदगी हटाई। पूरे परिसर की सफाई कर उसे स्वच्छ बनाया। शिक्षिका ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि जनसहयोग से विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और बच्चों के लिए बेहतर बन सकेगा।