फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fighting between two sides, three people injured in stone pelting

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में तीन लोग घायल

Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides, three people injured in stone pelting
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में तीन लोग घायल
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल में दो पक्षों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
मोहल्ला खेल में बुधवार को आलम और गुड्डू के परिवार के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जो बड़ों तक पहुंच गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें आलम सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं कस्बे के मोहल्ला खैल में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट कर रहे 12 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed