{"_id":"69a5dd67ebd91590ee0ff52c","slug":"fighting-and-firing-at-mandawar-sand-mining-point-shamli-news-c-26-1-sal1001-160691-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मंडावर रेत खनन पाइंट पर मारपीट व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मंडावर रेत खनन पाइंट पर मारपीट व फायरिंग
Tue, 03 Mar 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मंडावर स्थित यमुना नदी के रेत खनन प्वाइंट पर रविवार रात युवकों ने रुपये की मांग करते हुए गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर हवाई फायरिंग की। घटना में चालक घायल हो गया। पुलिस ने खनन ठेकेदार की तहरीर पर 13 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जनपद सोनीपत के सेक्टर-12 पार्ट-3, निकट भगत सिंह ढाबा निवासी नीरज मलिक ने मंडावर में यमुना नदी के रेत खनन का ठेका ले रखा है। तहरीर के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे गांव मंडावर निवासी मेहरबान, जुनैद पुत्र हारून, हारून, आवेश, जुनैद पुत्र अब्बास, इंतजार, जुनैद पुत्र इदरीश, शाहरुख, अल्ताफ, आरिफ, तसव्वर, अफसर, अफसर रावल तथा पांच-छह अज्ञात युवक तमंचे और लाठी-डंडे लेकर खनन प्वाइंट पर पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने गाड़ी चालक संदीप निवासी गांव बाई, थाना बढी, जनपद सोनीपत को घेर लिया और कहा कि पैसे दो, वरना खनन कार्य नहीं चलने देंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने संदीप के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और तमंचे से फायरिंग की। फायरिंग में संदीप बाल-बाल बच गया, लेकिन मारपीट में उसे चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि खनन ठेकेदार नीरज मलिक की तहरीर पर सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।