{"_id":"5e27476c8ebc3e4b650a9125","slug":"fight-on-two-sides-over-football-four-injured-shamli-news-mrt4650761179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
कांधला। गांव भभीसा में ईंट भट्ठे पर खेल के दौरान फुटबाल पड़ोसी के घर जाने से दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के गांव भभीसा में ईंट भट्ठे पर अहसान और मोहित के परिवार के लोग मजदूरी करते है। मंगलवार को अहसान अपने परिवार के जमील के साथ ईंट भट्ठे पर फुटबाल खेल रहा था। खेलते हुए फुटबाल पड़ोस के मोहित के घर चली गई। अहसान बॉल लेने के लिए मोहित के घर पहुंचा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोरशराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से अहसान, जमील और दूसरे पक्ष से मोहित और विनय घायल हो गए। दोनों पक्षों ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया कि उन्हें घटना की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।