फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fewer number of graduates enrolling

स्नातक में दाखिला लेने वालों की संख्या कम

Wed, 14 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fewer number of graduates enrolling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जारी दूसरी वरीयता सूची जारी होने के दूसरे दिन भी स्नातक में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। आरके पीजी कॉलेज में 44 और वीवी पीजी कॉलेज शामली में 26 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। बुधवार को दाखिले के अंतिम दिन भीड़ रहने की उम्मीद है।
डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने रविवार को दूसरी वरीयता सूची जारी की थी। मंगलवार को दूसरे दिन भी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। आरके पीजी कॉलेज शामली में बीएससी कृषि में 11, बीएससी गणित में 16, बीएससी बायो में नौ दाखिले हुए। सेल्फ फाइनेंस में बीएससी कृषि और बीकॉम में चार-चार विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। वीवी पीजी कॉलेज शामली में बीए में 22 और बीकॉम में चार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन

दूसरी वरीयता सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों को बुधवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन है। कॉलेजों में अंतिम दिन विद्यार्थियों की भीड़ रहने की उम्मीद है। विदित हो कि पहली वरीयता सूची के आधार पर दाखिला लेने के बाद कॉलेजों में आधे से ज्यादा सीटें खाली रह गई थी। दूसरी वरीयता सूची के पहले दिन सोमवार को आरके डिग्री कॉलेज में 14 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed