फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fewer applications came in the special campaign, DM scolded

विशेष अभियान में कम आए आवेदन, डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fewer applications came in the special campaign, DM scolded
शामली कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेतीं डीएम जसजीत कौर व सीडीओ शम्भूनाथ ? - फोटो : SHAMLI
विशेष अभियान में कम आए आवेदन, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

शामली। मतदाता जागरूकता के संबंध में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर स्वीप की गतिविधियों को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने 7 नवंबर के विशेष अभियान में मतदाताओं द्वारा वोट बनवाने को कम फार्म जमा होने पर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि 13 नवंबर 2021 के विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में एकजुट होकर लोगों को जागरूक करें। निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा महिला नई मतदाता बने। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता अपना वोट बनवा सकते हैं। डीएम ने कड़े निर्देश दिए बीएलओ अपने बूथ पर बैठेंगे और सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से इस कार्य को प्रभावी बनाएंगे। विशेष अभियान 13 नवंबर (शनिवार), 21 नवंबर (रविवार), 27 नवंबर (शनिवार) को चलेगा। ऐसे नागरिक जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, अथवा उससे अधिक आयु के है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, ऐसे व्यक्ति फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। जिसके साथ जन्मतिथि और पते के सत्यापन के लिए आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, निवास प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना अनिवार्य है। विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म-6क भरें।
विज्ञापन

आवेदक ऑनलाइन पोर्टल जैसे- www.nvsp.in, www.voterportal.nic.in और voterhelpline app के माध्यम से भी फार्म-6, 6क, 7, 8, 8क भर सकते है। बैठक के दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed