फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fever, weakness and fatigue are not going away

Shamli News: लोगों को जकड़ रहा बुखार, कमजोरी और थकान नहीं हो रही दूर

Fri, 16 Jun 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fever, weakness and fatigue are not going away
शामली। गर्मी के मौसम में लोगों को पहले बुखार जकड़ रहा है, लेकिन बुखार ठीक होने के बाद भी मरीज को राहत नहीं मिल रही। शरीर में कमजोरी व थकान की समस्या बनी हुई है। इस तरह की समस्या लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को पौष्टिक खानपान और ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। इस स्थिति में मरीज को घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस मौसम में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके अलावा नजला, जुकाम व खांसी के मरीज भी अस्पताल में ज्यादा आ रहे हैं। गर्मी में लोगों को जकड़ रहा बुखार ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय ले रहा है। इसके बाद भी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाता। बुखार के बाद शरीर में कमजोरी आती है और मरीज चलने फिरने में थकान महसूस कर रहा है। अस्पताल में इस तरह के मरीज भी आ रहे हैं। इन मरीजों का कहना है कि बुखार ठीक होने के बाद भी शरीर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो रहा है। बुखार ठीक होने के बाद लगभग 15 दिन का समय मरीज को पूरी तरह स्वस्थ होने में लग रहा है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि ओपडी में रोजाना 25 से 30 मरीज बुखार के आ रहे हैं। इसके अलावा कई मरीज ऐसे होते हैं, जो बुखार ठीक होने के बाद कमजोरी व थकान की समस्या बताते हैं। उनका कहना है कि बुखार ठीक होने के बाद शरीर में कमजोरी आती है, जिसे दूर होने में थोड़ा समय लगता है। इस तरह के मरीजों को सलाह है कि वे पौष्टिक सुपाच्य भोजन करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीये। धूप में बाहर न निकलें और आराम करने से मरीज जल्दी स्वस्थ होता है। इसमें मरीज को घबराने की जरूरत नहीं, सिर्फ सावधानी बरतने और खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

---
ये बरतें सावधानी।
- तेज धूप में बाहर न निकलें।
-गर्मी में ज्यादा से ज्यादा ताजा साफ पानी पीये।
- हल्का सुपाच्य और पौष्टिक भोजन करें।
- चिकनाई युक्त भोजन से परहेज रखें।
- मौसमी फलों का सेवन करें।
- शरीर में थकान महसूस देने पर आराम करें।
-----

एक घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित, मरीज परेशान
शामली। सीएचसी शामली में बृहस्पतिवार सुबह एक घंटे से भी अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्यत आपूर्ति बाधित होने से पंखे न चलने से मरीज गर्मी में परेशान रहे। एक्सरे मशीन भी बंद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया विद्युत लाइन में फाल्ट की वजह से सीएचसी की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई थी। विद्युत कर्मियों को बुलवाकर फाल्ट को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed