फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Festival of Shri Krishna Janmashtami celebrated with pomp in educational institutions

Shamli News: शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Festival of Shri Krishna Janmashtami celebrated with pomp in educational institutions
शामली सेन्ट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर फैन्सी ड्रेंस प्रतियोग
शामली। शहर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल में विद्यार्थियों ने विशाल गोवर्धन पर्वत बनाकर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बधाई दी। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, प्रबंधक छाया सिह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें झूला झुलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों में मटकी फोड़ने के लिए उत्सुकता व उत्साह रहा। मटकी फोड़ने के बाद सभी ने नृत्य किया। इस अवसर पर हाउस वाइज बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में वॉरियर्स हाउस प्रथम, इनोवेटर हाउस द्वितीय और अवेंजर्स हाउस तृतीय रहा। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल कृष्ण का रूप धरकर बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। मटकी फोड़ने वाली सुंदर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेश गर्ग, प्रधानाचार्या आशु त्यागी, प्रदीप त्यागी और सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज में छात्र/छात्राओं ने राधा और कृष्ण का मनमोहक रूप बनाकर उनके जीवन से संबंधित अनेक प्रकार के अभिनय प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शुभारंभ काॅलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल व प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने माता सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कन्हैया, राधा, सुदामा, यशोदा मां की वेश भूषा में बच्चे आए। नन्हे कृष्ण एवं राधा और सुदामा के बाल रूप सभी को भाए। कार्यक्रम में नेहा, स्वेता, प्रिंयका, रिया, मीनाक्षी, अनिता, रिशिका, अंबिका आदि का सहयोग रहा। संचालन सुरक्षा ने किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में राधा कृष्ण बाल स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भजनों पर नृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। गए बाल स्वरूप सज्जा में आए विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वाति जैन और रितु रोहिला ने किया। प्रतियोगिता में यूकेजी कक्षा के शिवांश ने प्रथम, एलजी के शिवांश ने द्वितीय, माधव ने तृतीय, रुद्राक्ष ने चतुर्थ, शिवांग और देव ने पंचम स्थान प्राप्त किया। आचार्य रविंद्र कुमार व आशीष जैन निर्णायक रहे। प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता संदीप कुमार ने भगवान कृष्ण के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना व भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की पूर्व छात्रा जर्मनी में रिसर्च इंजीनियर प्राची मित्तल, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, अरविंद कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, संदीप कुमार, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
सेंट एमडी जूनियर हाई स्कूल बनखंडी में बच्चों ने कान्हा बनाकर आकर्षित पोशाक पहनी। छोटे बच्चों ने साथ देकर सहभागी बने देवांश ने पीली आकर्षित पोशाक से मन मोहा। स्कूल प्रबंधक संजय उपाध्याय व प्रधानाचार्य विशेष कुमार ने बच्चों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

ओशो दीप पब्लिक स्कूल में छात्रों ने श्री कृष्ण की छवि का रूप धारण करके सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में छात्रों ने दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक एसपी सिंह, आशुतोष सिंह, पूनम सिंह, अनीता सिंह, प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल, आशीष मित्तल आदि मौजूद रहे।

शामली सेन्ट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल  में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर फैन्सी ड्रेंस प्रतियोग

शामली सेन्ट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर फैन्सी ड्रेंस प्रतियोग

शामली सेन्ट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल  में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर फैन्सी ड्रेंस प्रतियोग

शामली सेन्ट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर फैन्सी ड्रेंस प्रतियोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed