फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Feed nutritious food to increase the length of children

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए पोषक आहार खिलाएं

Sat, 19 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Feed nutritious food to increase the length of children
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए पोषक आहार खिलाएं
विज्ञापन

शामली। पोषक तत्वों की कमी के चलते बच्चों का वजन और लंबाई दोनों कम हो रहे हैं, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है। बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उनके खानपान के लिए माता-पिता और अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है।

हर साल 20 सितंबर को इंटरनेशनल चाइल्ड ग्रोथ अवेयरनेस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बच्चों के सही तरह से पालन-पोषण के प्रति जागरूकता लाना है। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहर की जरूरत होती है, लेकिन आज के दौर में आहार में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण बच्चों की लंबाई और वजन दोनों कम हो रहे हैं। बच्चों की लंबाई उनके खानपान पर निर्भर करती है। शुरूआत से ही बच्चों को विटामिन, मिनरल, फाइबर युक्त भोजन दिया जाए तो शारीरिक व मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। संतुलित आहार न मिलने के कारण बच्चे कुपोषित हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक होना होगा। सीएचसी के चिकित्सक डा. अनुपम सक्सेना ने बताया कि आज के दौर में पहले की अपेक्षा बच्चों का वजन और लंबाई दोनों कम होती जा रही है। पांच साल की उम्र में बच्चे का वजन 18 किलो होना चाहिए, लेकिन आमतौर पर औसतन वजन 13 से 15 किलो ही मिल रहा है। इसी तरह लंबाई भी कम हो रही है। इसके लिए हर माता-पिता को बच्चों को संतुलित आहार देना चाहिए। प्रोटीन के लिए दालें, कार्बोहाइड्रेट के लिए अनाज, कैल्शियम के लिए दूध आदि संतुलित मात्रा में देना चाहिए। अगर बच्चे को पोषक तत्व नहीं मिलेंगे तो कुपोषण होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

बच्चे की लंबाई बढ़ाने को यह खिलाएं
-बचपन से ही दूध पिलाएं।
हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं।
- प्रोटीन के लिए दालें और वसायुक्त चीजें खिलाएं।
फल खिलाएं और जूस पिलाएं।
कार्बोहाइड्रेट के लिए गेहूं व अन्य अनाज से बनी चीजेें खिलाएं।
लंबाई बढ़ाने के लिए यह भी करें
-बच्चों को कम से कम 10 से 12 घंटे की नींद लेने दें।
- टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर जैसी चीजों से दूर रखें।
- आउट डोर एक्टिविटी कराएं, खेलने के लिए बाहर भेजें।
- स्ट्रेचिंग और हैंगिंग एक्सरसाइज कराएं।
- योग में सूर्य नमस्कार व चक्रासन जैसे आसन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed