फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fear of dengue, pond and roadside garbage piled up

डेंगू का डर, तालाब व सड़क किनारे लगा गंदगी का अंबार

Tue, 15 Nov 2022 07:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fear of dengue, pond and roadside garbage piled up
शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में तालाब के पास फैली गंदगी। - फोटो : SHAMLI
डेंगू का डर, तालाब व सड़क किनारे लगा गंदगी का अंबार
विज्ञापन

शामली। डेंगू की बीमारी काफी तेजी से फैल रही है, लेकिन उसके बाद भी ग्राम पंचायत का सफाई कराने की तरफ ध्यान नहीं है। टिटौली गांव में तालाब गंदगी से भरा हुआ है, सड़क के दोनों तरफ गंदगी पड़ी है, जो बीमारी को न्यौता दे रही हैं। इससे वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
टिटौली गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है, सड़क किनारे ही गंदगी का अंबार लगा है। यात्री शेड के पास गंदगी पड़ी है, दूसरी तरफ भी सड़क किनारे कूड़ा करकट डाला जा रहा है। तालाब की भी सफाई तक नहीं की गई है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी को न्यौता दे रहे हैं। एक तरफ तो डेंगू, मलेरिया व वायरल काफी तेजी से फैल रहा है और दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सफाई कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां फॉगिंग तक भी नहीं की जा रही है। सड़क किनारे पड़ी गंदगी से दुर्गंध आती है, जिससे यहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार ब्लॉक पर शिकायत कर चुके है, लेकिन सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
तालाब की होनी चाहिए सफाई
रविंद्र ने बताया कि तालाब की काफी वर्षोँ से सफाई नहीं हुई है, जिससे तालाब गंदगी से अटा पड़ा है और यहां बदबू फैल रही है। तालाब में मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। तालाब की सफाई हो जाएगी तो बीमारी नहीं फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो दिन बाद होती है सफाई
इस्लाम का कहना है कि सड़क किनारे जो गंदगी पड़ी है उसको दो या तीन बाद उठाया जाता है और सफाई कर्मचारी गंदगी को सड़क किनारे डालकर चला जाता है। इससे ग्रामीणों को भी काफी दिक्कत हो रही है।
- डेंगू रोकने के लिए सफाई जरूरी
सोमपाल ने कहा कि डेंगू रोकने के लिए सफाई जरूरी है और तालाब का या तो जीर्णोद्धार कराया जाए या फिर इसकी सफाई कराकर गंदगी को डालने के लिए कोई जगह चिह्नित की जाए, जिससे सड़क पर कूड़ा नजर न आए।

अमृत सरोवर में आया तालाब, जल्द होगा जीर्णोद्धार
प्रधान पप्पूराज ने बताया कि तालाब की जल्द सफाई कराई जाएगी, तालाब का चयन अमृत सरोवर के लिए हो गया है। इसका बजट आते है ही जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा। बताया कि गंदगी डालने के लिए गांव के बाहर जगह चिह्नित की जा रही है, जिससे गांव को साफ रखा जा सके। गांव के विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में नाले के पास फैली गंदगी।

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में नाले के पास फैली गंदगी।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में गंदगी से संबंधित परिचर्चा फोटो इस्लाम।

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में गंदगी से संबंधित परिचर्चा फोटो इस्लाम।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में गंदगी से संबंधित परिचर्चा फोटो सोमपाल।

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में गंदगी से संबंधित परिचर्चा फोटो सोमपाल।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में गंदगी से संबंधित परिचर्चा फोटो  प्रधान पप्पू राज।

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में गंदगी से संबंधित परिचर्चा फोटो प्रधान पप्पू राज।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed