फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A young man from another community lured a woman from Delhi into a romantic trap

शामली: दिल्ली की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर कांधला ले आया दूसरे समुदाय का युवक, फोन पर मां से कही ये बात

Thu, 15 Oct 2026 06:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 15 Oct 2026 06:11 PM IST
सार

दिल्ली निवासी युवती के पिता कांधला थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी की मां से हुई बातचीत का ऑडियो भी पुलिस को दिया है। वहीं एसपी का कहना है कि युवक और युवती दोनों दिल्ली के हैं, वे कांधला में नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
Shamli: A young man from another community lured a woman from Delhi into a romantic trap
बंधक बनाई युवती। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कस्बा कांधला में दिल्ली निवासी युवती को दूसरे वर्ग के युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर व शादी करने का झांसा देकर बंधक बनाने का आरोप है। युवती के पिता ने कांधला थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने अनुसूचित जाति की युवती के धर्मांतरण की आशंका जताते हुए शामली पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कांधला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी चार सितंबर को घर से लापता हुई थी। आरोप है कि कांधला निवासी दूसरे वर्ग का युवक उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर ले आया। युवती घर से अपने साथ जेवर भी लाई थी, जिसे आरोपी युवक व उसके परिजनों ने ले लिए, जिनमें से कुछ जेवर खतौली में बेच दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी ने फोन कर अपनी मां को बताया कि उसे कांधला में जबरन बंधक बनाकर रखा गया है और उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवती ने अपनी मां से मदद मांगने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की बात कही। युवती व उसकी मां के बीच बातचीत का ऑडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।
 
विज्ञापन

स्वामी यशवीर महाराज ने दी चेतावनी
बघरा योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कांधला में युवती को बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला है। उन्होंने धर्मांतरण कराए जाने की आशंका जताई है।
उन्होंने कहा कि युवती के परिवार ने उन्हें इस प्रकरण की जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक शामली से निष्पक्ष जांच कर युवती को मुक्त कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई और लड़की को सुरक्षित नहीं निकाला गया, तो वे जल्दी ही हिंदू समाज के लोगों के साथ कांधला पहुंचकर आरोपी के घर में कैद युवती से मिलने जाएंगे।

मां से बात करते युवती बोली, मैं जा रही हूं, मेरा सब कुछ खत्म हो गया
मां और बेटी के बीच फोन पर बातचीत का ऑडियो व्हाटसएप पर वायरल हुआ है। ऑडियो में मां से बात करते हुए युवती बार-बार कह रही है कि वह जा रही है, हो सकता है कि फिर बात न हो। युवती बोली उसका सब कुछ खत्म हो गया।
 

ये बोले एसपी
युवती दिल्ली की रहने वाली है और युवक भी वहीं रहता है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ही कार्रवाई करेगी। उन्होंने अपने स्तर से मामले की जानकारी कराई है, जिसमें युवती व युवक कांधला में नहीं मिले। इस मामले में अगर दिल्ली पुलिस को सहयोग की आवश्यकता होगी, तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा।
- एनपी सिंह, एसपी शामली

ये भी देखें...
शामली: पांच हजार में बेचते थे लाख-डेढ़ रुपये का वाहन, चोरी की 14 बाइकों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed