फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fear of action, traders themselves are removing encroachments

कार्रवाई का डर, व्यापारी खुद हटा रहे अतिक्रमण

Fri, 27 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fear of action, traders themselves are removing encroachments
कांधला में अतिक्रमण हटवाती ईओ निकिता शर्मा व नगर पालिका टीम। - फोटो : SHAMLI
शामली, कांधला। नगर पालिका का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। पालिका प्रशासन की ओर से की गई निशानदेही के चलते व्यापारियों ने खुद ही अपने दुकानों के बाहर बनी सीढ़ियों को हटाना शुरू कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने भ्रमण के दौरान चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर नकद जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा पालिका प्रशासन की टीम के साथ नगर के रेलवे रोड पर पहुंची। यहां अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पालिका टीम ने सड़क पर रखे हुए सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। तीन दिन पूर्व पालिका प्रशासन ने सड़क पर हो रहे अतिक्रमण के लिए सभी प्रतिष्ठानों के बाहर निशानदेही करके व्यापारियों को स्वयं हटाने की हिदायत दी गई थी। पालिका प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बनी हुई सीढ़ियों और रैंप को खुद ही हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं नगर के कुछ व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन दुकान के बाहर बनी सीढ़ियों पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा रहा है और कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। लेकिन नगर के कुछ स्थानों पर लोहे के जीने सहित स्थाई रूप से मार्ग की घेराबंदी कर व्यापक स्तर पर किए जा रहे अतिक्रमण पर अभी तक नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कांधला  में निशानदेही की जद में आए अतिक्रमण को व्यापारी स्वयं हटाते हुए।

कांधला में निशानदेही की जद में आए अतिक्रमण को व्यापारी स्वयं हटाते हुए।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed