{"_id":"625c4f6a714e2f198e0c420d","slug":"fear-of-accidents-on-the-highway-walk-carefully-shamli-news-mrt584928029","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे का डर, चलें संभल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे का डर, चलें संभल कर
विज्ञापन
शामली मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए गहरे गड्ढे।
- फोटो : SHAMLI
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर इन दिनों सफर करना किसी दुश्वारी से कम नहीं है। कई जगह से हाईवे क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। हादसे होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में इस हाईवे पर सफर करना है तो संभल कर करें। फिलहाल हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिसकी गति काफी धीमी है। जिसके चलते वाहन चालकों को सफर के दौरान काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वर्ष 2015 में 85 किमी लंबाई के 17 मीटर चौड़े मेरठ-करनाल हाईवे का निर्माण लोनिवि ने किया था। वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने जिले के सभी हाईवे एनएचएआई को हस्तांतरित कर दिए गए थे। फिलहाल गुजरात की डीआर निर्माण एजेंसी चौड़ीकरण का कार्य करा रही है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा।
कई जगह किया गया है वनवे
चौड़ीकरण कार्य के लिए कई जगह पर हाईवे को वनवे किया गया है। जबकि कई जगह सड़क पूरी तरह उखड़ी होने की वजह से वाहन चालक एक साइड ही चलते हैं। लांक, लिसाढ़ और बहावड़ी गांव के पास तो एक साइड पूरी तरह से उखड़ी हुई है। जिसके चलते कई दिनों से करीब पांच किमी की दूरी में वाहन एक साइड ही चल रहे हैं। भारी वाहनों की वजह से सड़क कई जगह से टूट गई है। बड़े-बड़े गड्ढे सड़क में हो गए हैं। गड्ढों से बचाने के प्रयास में भी हादसे होने की आशंका बढ़ गई है। इस जगह रात के समय तो हादसों का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
ओवरब्रिज का कार्य भी धीमा
मेरठ-करनाल हाईवे पर चौराहों पर और आबादी के बीच ओवरब्रिज का कार्य भी चल रहा है। इसकी गति भी बहुत धीमी है। इन स्थानों पर सर्विस रोड का निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में कई जगह दिनभर धूल उड़ती है। कुछ जगह तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन जिन स्थानों पर पानी का छिड़काव नहीं होता, वहां से गुजरते समय धूल के कारण राहगीरों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
वर्जन:-
इस संबंध में निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी। हाईवे के गड्ढे भरवाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे।- जसजीत कौर, डीएम शामली।