फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fazalpur Rajbaha stuck in border dispute, broke three days ago

Shamli News: सीमा विवाद में फंसा फजलपुर रजबहा, तीन दिन पहले टूटा

Fri, 27 Jun 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fazalpur Rajbaha stuck in border dispute, broke three days ago
 फजलपुर रजबहा टूट जाने से एलम ,कांधला की जलमग्न फसल। किसान - फोटो : mathura
- पानी नहीं हुआ बंद, 800 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

- शामली के किसान हुए परेशान, किसानोें का आरोप बड़ौत के अधिकारी पानी बद करने का नहीं दे रहे आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीमा विवाद में आखिर शामली जिले के किसान फंस कर गए हैं। फजलपुर रजबहा टूट जाने से शामली जिले के एलम, कांधला, नाले गांव की 800 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। एलम, कांधला के किसान बड़ौत-शामली के पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिकारियों को सूचना देकर पानी बद करने की फरियाद लगा चुके हैं, मगर तीन दिन बाद टूटे फजलपुर रजबहे का पानी बंद नही हो सका है।
पूर्वी यमुना नहर का पानी शामली से शुरू होकर बागपत जिले में जाता है। बागपत जिले के सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से रजबहे का पानी बंद करने का आदेश का शामली जिले के पूर्वी यमुना नहर खंड शामली को न दिए जाने का एलम-कांधला और नाला आदि गांव के किसान खामियाजा भुगत रहे हैं। एलम के किसान अंकित चौधरी, जयवीर सिंह, अक्षय, विपुल, नरेंद्र, सजीव आदि का कहना है है कि शामली जिले के कांधला-जसाला के बीच पूर्वी यमुना नहर से फजलपुर शुरू होकर कांधला, एलम और नाला गांव से होते हुए बागपत जिले तक जाता है।
विज्ञापन

फजलपुर रजबहा गत 23 जून को टूट जाने से एलम, कांधला और नाला गांव के 800 बीघा भूमि में खड़ी फसल को जलमग्न कर दिया है। तीन दिन से किसानों द्वारा शामली और बागपत के सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पानी बंद करने को कहा जा रहा है। किंतु पूर्वी यमुना नहर से फजलपुर रजबहे में पानी बंद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी भी रजबहे का पानी बंद करने की एलम के किसानों की सिफारिश कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के अधिकारी बड़ाैत सिंचाई विभाग के क्षेत्र का रजबहा बता रहे हैं। बड़ौत के पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिकारियों की ओर से टूटे गए, रजबहे का पानी बंद नही कराया गया है। जिसके कारण परेशानी हो रही है।
- रजबहे का पानी बंद करने नहीं आया आदेश
पूर्वी यमुनानहर खंड शामली के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर खंड बड़ौत के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार शामली को रजबहा का पानी बंद करने का लिखित आदेश जारी करना होगा। उसके बाद रजबहा का पानी बंद किया जाएगा। अगर रजबहे और पूर्वी यमुना नहर का पानी उनकी अनुमति के बिना बंद कर दिया जाता है। बागपत के सिंचाई विभाग के अधिकारियोें की ओर लखनऊ तक शामली जिले के अधिकारियों की शिकायत की जाती है। शामली की ओर से पानी बंद करने के लिए बड़ौत सिंचाई विभाग को फजलपुर रजबहे का पानी बंद करने की सूचना दे चुके हैं।

- रजबहे टूटने की सूचना मिली है, मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे अफसर
पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता बागपत रजनीश कुमार कहना है कि फजलपुर रजबहा टूटने की सूचना मिल चुकी है। वह बड़ौत के सहायक अभियंता और जेई को कह चुके हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक के बड़ौत में कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त रहे। हालांकि मंत्री दिनेश खटीक बड़ौत में नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed