फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   father used to molest his daughter and threatened to sell the land daughter strangled him to death

भूरिया क्यों बनी कातिल: 'पापा के पाप से तंग हो चुकी थी, रोकने पर करता था पिटाई, बस एक चीज बची थी उसे भी वो...'

Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

15 अक्तूबर को कस्बे के मोहल्ला शाह विलायत माजरी में घर के बाहर ही 50 वर्षीय मजदूर सत्यवान का शव पड़ा मिला था। गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए मां नीरा ने तहरीर दी थी।

विज्ञापन
father used to molest his daughter and threatened to sell the land daughter strangled him to death
पिता की हत्या करने वाली बेटी भूरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली स्थित थानाभवन कस्बे के शाह विलायत मोहल्ला के सत्यवान हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी ने आए दिन नशे में छेड़छाड़ करने, तीन बीघा जमीन को बेचने की तैयारी करने से क्षुब्ध होकर पिता की हत्या की थी। पुलिस ने बेटी भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

15 अक्तूबर को कस्बे के मोहल्ला शाह विलायत माजरी में घर के बाहर ही 50 वर्षीय मजदूर सत्यवान का शव पड़ा मिला था। गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए मां नीरा ने तहरीर दी थी। इसमें पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी रामसेवक गौतम ने हत्याकांड में सत्यवान की बेटी भूरिया का भी हाथ होने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भूरिया को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बेटी ने बताया कि पिता नशे का आदि था और आए दिन छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं, विरोध करने पर मारपीट तक करता था। वह खुद ही मजदूरी कर तीन भाई, तीन बहनों, दादी का पालन पोषण कर रही थी। पिता के पास तीन बीघा जमीन भी है, जिसे वह बेचने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

आए दिन छेड़छाड़ और जमीन बेचे जाने के डर से ही उसने 15 अक्तूबर की रात पिता की नशे में चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव गली में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed