फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father and son had murdered the laborer

Shamli News: बाप-बेटे ने की थी मजदूर की हत्या

Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Father and son had murdered the laborer
बनत निवासी सुदेश हत्याकांड के पकडे गये आरोपी । पुलिस - फोटो : रेलवे जंक्शन पर ट्रेन चें चढ़ते यात्री।
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत से दो माह से लापता बनत निवासी श्रमिक सुदेश (45) की हत्या बनत गांव के ही बाप-बेटे ने मात्र 700 रुपये की खातिर की थी।
विज्ञापन

पिता ने श्रमिक को खेत में काम के लिए 700 रुपये एडवांस दिए थे मगर वह काम नहीं कर रहा था। दोनों ने श्रमिक को शराब पिलाने के बाद पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुदेश 13 नवंबर 2024 से लापता चल रहा था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन जब उनका पता नहीं चल पाया था। उसके पुत्र शुभम की तरफ से 16 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 21 नवंबर को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें कस्बे के बाल सिंह व उनके पुत्र रवि पर खेत पर काम करने के लिए घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बनत गांव के पास ग्रामीणों को एक प्लाट में मानव खोपड़ी और हड्डियां पड़ी मिलीं थीं। परिजनों ने अधजले कपड़े, पैर में पड़ी राड के आधार पर मृतक की पहचान सुदेश के रूप में की थी।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि इस मामले में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बनत के रहने वाले बाल सिंह और उसके बेटे रवि को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सुदेश को अपने खेत में मजदूरी करने के लिए 700 रुपये एडवांस दिए थे। मगर वह मजदूरी नहीं कर रहा था। बार-बार मांगने के बावजूद रुपये नहीं दिए जा रहे थे। जिस पर बाप-बेटे ने सुदेश की हत्या का षड्यंत्र रचा।
उसे घर से बुलाकर खेत में ही शराब पिलाई इसके बाद दोनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव की पहचान नहीं हो, उसके शव में एक प्लांट में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बाल सिंह जहां अपने घर चला गया था। वहीं रवि दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। उसे डर था कि कहीं पुलिस पकड़ न ले। यही नहीं, पुलिस की हर तरह की गतिविधियों की जानकारी भी दोनों ग्रामीणों ओर अन्य लोगों से हासिल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed