फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father and son arrested for making fake liquor

नकली शराब बनाने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for making fake liquor
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने आबकारी टीम के साथ गांव कुड़ाना में एक मकान पर दबिश देकर पिता-पुत्र को नकली शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बुधवार दोपहर को कोतवाली पुलिस की टीम ने आबकारी निरीक्षक दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी व उनकी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गांव कुड़ाना में एक मकान पर दबिश दी। टीम ने मौके से सुरेश कश्यप और उसके पुत्र रोहित को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल के मुताबिक जिस समय दबिश दी तो दोनों आरोपी अरुणाचल मार्का अंग्रेजी शराब के पव्वे में रेक्टीफाइड स्प्रिट मिलाकर नकली शराब बना रहे थे। मौके से टीम ने 20 पव्वे नकली शराब, 78 पव्वे सादा शराब और आठ लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए रेक्टीफाइड स्प्रिट मिला रहे थे। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed