फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father and children have become scribes

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बापू और शास्त्री बन गए बच्चे

Sun, 02 Oct 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 02 Oct 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Father and children have become scribes
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/झिंझाना। सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजली योगपीठ हरिद्वार से आए अंकित पुंडीर ने बच्चों को योग आसन सिखाएं।
विज्ञापन


योग आचार्य अंकित पुंडीर बच्चों को ओम उद्गीत, स्वासन, निंद्रासन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार आदि महत्वपूर्ण आसन कराए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । जिनमें छोटे-छोटे बच्चों ने भारत माता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भारतीय सेना के जवान आदि की वेशभूषा धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल बैंड के द्वारा ‘अपनी धरती अपना अंबर’ नामक समूह गायन ने सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य  अजय शर्मा  ने गांधी का जीवन परिचय कराते हुए बच्चों को उनके कई आदर्शों की सीख दी तथा उन पर चलने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रताप सिंह, रमनीश वशिष्ठ, रविश चंद्र, बालविक्रम कौशिक, मोनू बच्चस, सुमन मलिक, शीबा मंसूरी, प्रियंका गौड़, हर्शित आदि मौजूद रहे।

कौशांबी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए बच्चों को उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। स्कूल में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें महक प्रथम, आदिल द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रबंधक प्रेमलता पंवार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान प्रवीण कुमार, सुरक्षा शर्मा, मोहित आदि मौजूद रहे। देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बडे़ ही धूमधाम से मनाई। 

प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा बनत के मुख्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान भी चलाकर कस्बावासियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अंनगपाल और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उधर, झिंझाना में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में अध्यापकों और छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धांजलि दी। 


उपप्रधानाचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। मैनेजमेंट सदस्य  मानस संगल और आयुष बंसल ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक युग थे, एक सोच थे जो आज भी अपने उच्च विचारों के साथ हमारा मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैनेजमेंट के सदस्यों और अध्यापकों ने भी कूड़ा उठाकर कूड़ेदान में डाला। गांधी  की सोच को हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि है कि हम उनके स्वपन को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed