{"_id":"5e73c2ab8ebc3e72b32cedf7","slug":"father-accused-of-molestation-investigation-begins-shamli-news-mrt474428683","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जांच शुरू
थानाभवन। थाने पहुंची एक किशोरी ने पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जबकि, एक दिन पहले पिता ने एक युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार को लड़की स्वयं थाने पहुंची। इस दौरान लड़की ने तहरीर देकर बताया कि उसका पिता आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है और बदनीयती रखता है। बताया कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से नौकरी करने के लिए गई थी। वह युवक उसका मुंहबोला भाई है। लड़की ने बताया कि उसने अपने पिता के खिलाफ हरिद्वार के एक थाने में तहरीर दे रखी है। लड़की ने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि एक दिन पहले पिता ने गायब होने की तहरीर दी थी, जबकि अब लड़की पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।